शामली। बीआरसी बनत कार्यालय में मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य बहुत धीमा गति से चल रहा है। जिससे शिक्षक शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस संबंध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ओर से खंड शिक्षाधिकारी को शामली को एक ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक नितिन पंवार और जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल ने खंड शिक्षाधिकारी को शामली को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जिले में मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग करने की 30 जून अंतिम है। डाटा फीडिंग कार्य बीआरसी बनत में बहुत धीमी गति से चल रहा है। एक्सल सीट पर फीडिंग की जिम्मेदारी शिक्षकों पर डाली जा रही है। शिक्षक शिक्षकों को डाटा फीडिंग का साइबर कैफे का सहारा लेेना पड़ रहा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से कराए जाने, मध्याह्न भोजन प्रति पूर्ति हेतुु एक्सल सीट पर डाटा फीडिंग की व्यवस्था बीआरसी कार्यालय पर की जाने की मांग की है।