फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप पर हुआ भंगड़ा

Sat, 13 Jan 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ढोल की थाप पर भंगड़ा नृत्य व गीत गाकर लोहड़ी की परिक्रमा करके त्योहार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोहड़ी की परिक्रमा में शामिल महिलाओं- बच्चों, युुवाओं व बुजुर्गों को मूंगफली, रेवड़ी, गजक व मक्का, चने के दानों को बांटकर जश्न का इजहार किया गया।
विज्ञापन


  शनिवार को शहर की पंजाबी कालोनी के रघुनाथ मंदिर में लकड़ी लगाकर लोहड़ी बनाई गई। रात्रि 8 बजे रघुनाथ मंदिर में पंडित त्रिवेंद्रम ने लोहड़ी पूजन विधि विधान से संपन्न कराया, बाद में लकड़ी की बनी लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित करके मूंगफली, रेवडी, गजक, मक्का व चने के दाने का प्रसाद लोहड़ी को अर्पित किया गया। सर्द रात में ढोल की थाप पर जश्न में शामिल महिलाएं- बच्चों, ने भंगड़ा नृत्य किया गया। इस मौके पर  सुभाष, अशोक ठकराल, हंसराज अरोरा,चेतन सेठी, राजेश सेठी, अशोक जुनेेजा, अक्षय चान्ना बजाज,रामवीर चावला,राजू, अरुण कुमार मौजूद रहे।

शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हाल में शनिवार रात संस्कार सेवा परिवार की ओर से लोहड़ी, मकर संक्रांति और नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईजी विजय गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि त्याेहार आपसी प्रेम और भाईचारा बढाते हैं, ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। वहीं अन्य वक्ताओं ने लोगों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और नववर्ष की शुभकामना दीं। इसके अलावा कार्यक्रम में युवाओं की टोली ने जमकर डांस किया। इस दौरान कार्यक्रम में अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगित भी हुई, जिनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में अनुज गौतम, प्रभात भार्गव, डाॅ. रविंद्र तोमर, आशीष गर्ग, वरुण गोयल, नीति गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें