शामली में प्रदर्शन करते बैक कर्मी
- फोटो : SHAMLI
जिले के बैंककर्मियों का प्रदर्शन, नारेबाजी
शामली। यूनाइटेड फार्म आफ यूनियन के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बुधवार की शाम छह बजे शहर के हनुमान रोड स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के बाहर जिले के बैंक कर्मचारियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में अपनी छह सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। एक नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि, पांच दिवसीय बैकिंग, पेेंशन का अपग्रेडशन, विशेष भत्ते का मूल वेतन में विलय, अधिकारियों के काम के घंटे निश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में निशांत तोमर, अमित भारद्वाज, मनोहर लाल सैनी, देवेंद्र कुमार, गौरव, शशांक, सुनील कुमार, संजय जैन, प्रेमचंद चौरसिया, दीपचंद, हरपाल मलिक, नवीन जैन, रामपाल, विपिन पूनिया, ललित, शेखर राणा, कनक गुप्ता, यशवीर मलिक, शैलेंद्र यादव, प्रमोद, रमेश, राहुल देशवाल, सचिन शर्मा, शैलेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।