शामली। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जिले में पुलिस भी अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। रात को पुलिस ने बाजारों में गश्त की और संदिग्धों से पूछताछ की।
दिल्ली हिंसा के बाद पुलिस ने जिले में पहले ही जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू कर सुरक्षा कर दी है। पुलिस ने रात को संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। शहर के फव्वारा चौक, आजाद चौक, नंदू प्रसाद मोहल्लों में पुलिस ने गश्त की। संवेदनशील कैराना, कांधला और झिंझाना में भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहां भी पुलिस ने रात को गश्त की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। झिंझाना में एक युवक पर केस दर्ज हुआ है। लोग भी अफवाहें ना फैलाएं और इस तरह के मेसेज फारवर्ड ना करें और ना ही उन पर कमेंट करें । पुलिस को इसकी सूचना दें।