फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में छह टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Mon, 22 Jan 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन की तरफ से आठवीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर की 13 सामाजिक संस्थाओं की टीम ने हिस्सा लिया। पहले दिन छह टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

लायंस क्लब शामली क्राउन ने झिंझाना रोड स्थित मित्तल बैडमिंटन अकादमी में आठवीं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक गौरव मित्तल ने बताया शहर की 13 सामाजिक संस्थाओं की टीम भाग ले रही हैं। इन संस्थाओं में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली, भारत विकास परिषद शामली समर्पण, भारत विकास परिषद अमृत शामली, लायंस क्लब शामली सम्राट, संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भारतीय विद्यार्थी संगम, शामली केमिस्ट एसोसिएशन, संकल्प विकास समिति, रोटरी क्लब शामली स्टार, भारत विकास परिषद मेन, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार व राजपूत एकता कल्याण की टीमें शामिल हैं।
भारत विकास परिषद समर्पण की टीम ने भारतीय विद्यार्थी संगम की टीम को 21-7, 21-4 से पराजित किया। वहीं भारत विकास परिषद समर्पण की टीम ने यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन को 21-14 , 21-11 से, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने भारतीय विद्यार्थी संगम को 21-2, 21- 4 से और रोटरी क्लब शामली स्टार ने संकल्प विकास समिति को 21- 2, 21-3 से, शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति को 21-15, 21 -7 से, भारत विकास परिषद मेन ने भारत विकास परिषद अमृत को 21- 0, 21- 7 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान संगल ने किया। इस अवसर पर लायन वैभव प्रकाश गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय शर्मा, अमित श्याम, अंकुर गोयल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ, राहुल वर्मा, अभिलाष अग्रवाल, अमित वर्मा, अरुण गर्ग, भारत संगल, गौरव कालरा, रूपेश गुप्ता, सुमेश मित्तल, विजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें