फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए छह लोग कवरन्टीन, 42 नमूने लिए

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला पंसारियान में बनाए गए हॉट स्पॉट गली के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए छह लोग क्वांरटीन, 42 नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों लोगों के संपर्क में आने वाले छह लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात 59 लोगों की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 57 रिपोर्ट नेगेटिव थी। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिले दो लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक महिला है। ये पंसारियान मोहल्ले हैं ओर पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले सब्जी व्यापारी के नजदीकी हैं। सीएमओ ने बताया कि इन दोनों संक्रमितों के नजदीकी छह लोगों को भी क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। उनके भी नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा 24 पुलिसकर्मियों के भी नमूूने लिए गए हैं। उधर, रविवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 42 लोगों के एहतियात के तौर पर रेंडम सैंपल लिए गए हैं। इनमें पुलिस कर्मी भी हैं। कुछ सैंपल सब्जी मंडी क्षेत्र से लिए गए हैं। उधर, जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले को ग्रीन जोन में आने का इंतजार भी बढ़ गया है। दरअसल, नियमानुसार अंतिम पॉजिटिव केस मिलने के 21 दिन तक यदि कोई नया केस नहीं मिलता तभी जनपद को ग्रीन जोन में डाला जाएगा। हालांकि बार बार केस मिलने से ये समय सीमा भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें