फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्तों के हमले में तीन मासूमों सहित छह घायल

Wed, 03 Jun 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आवारा कुत्तों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों के हमले में तीन मासूम बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन


गांव खेड़ीकरमू निवासी सोनू का सात वर्षीय पुत्र अभिमन्यु घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और चेहरे पर काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया।

कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां में वीरसेन का चार वर्षीय पुत्र सक्षम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव बीबीपुर हटिया निवासी शरीफ की आठ वर्षीय बेटी साबिया भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। कुत्ते ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। तीनों बच्चों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार मोहित, शरीफ का कहना है कि जिले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंड लोगों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहर के काजीवाड़ा निवासी रहमान, साजिद और अखलाक ने बताया कि वे कॉलोनी से बाजार जा रहे थे, तभी कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्तों से बचाया। घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें