छह और कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह और नए केस मिले हैं, जबकि चार मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव देवीपुरा में 18 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। कांधला में 18 वर्षीय युवक, शहर के सुभाष नगर में 10 वर्षीय बालक और गांव झाड़खेड़ी में 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के छह नए केस मिले हैं।