फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के छह बदमाश छह माह के लिए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक मामलों में लिप्त छह बदमाशों को आगामी छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। आदेश एडीएम न्यायिक कार्यालय से जारी किए गए।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक परमानंद झा ने बताया कि बदमाश संजय (इस्लामपुर घसौली), चमन (सींगरा), रोहित (भाजू), विशाल (पेलखा), गयूर (फतेहपुर) और मोनू उर्फ मोंटू (ऊन) पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कारण जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
एसपी रामसेवक गौतम ने इन बदमाशों को जिला बदर किए जाने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी थी। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर एडीएम न्यायिक ने सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की। नोटिस जारी कर आरोपियों को पक्ष रखने का अवसर दिया गया। सुनवाई के बाद सभी छह बदमाशों को आगामी छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी कर दिया गया है। संबंधित थानों को आदेश तामील कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें