फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगनपुर में छह लाख के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ब्लाक के ग्राम पंचायत जगनपुर में ग्राम प्रधान राकेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों के लिए छह लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में ग्रामीणों को राज्य वित व 15वें वित्त आयोग से गांव को प्राप्त धनराशि की जानकारी दी गई। नए निर्माण के लिए प्रस्ताव लिए गए, जिनमें अनुसूचित जाति आबादी में मुख्य गली में ओमकार के मकान तक सीसी सड़क व नाली तथा रवि के मकान से सहीराम के मकान तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा ताकि वर्षा का पानी छतों से जमीन में पहुंच जल संचयन हो सके। वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्याग पेंशन का सत्यापन कराया गया। प्रधान मंत्री आवास योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गयी । इस मौके पर प्रधान राकेश, सचिव धरम सिंह, ब्लाक कोआर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें