फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कोरोना संक्रमण काल में सात अनुबंधित बसों को करना पड़ा था सरेंडर- - सरेंडर की गई सात अनुबंधित बसों होगा एक जुलाई से संचालन -

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से सात अनुबंधित बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल में एक जुलाई से सरेंडर की गई सात अनुबंधित बसों के संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
अप्रैल माह में पंचायत चुनाव और कोरोना की दूसरी लहर के सक्रिय होने से सवारियों का टोटा होने लगा था। मई माह में दिन और रात का कर्फ्यू जारी रहने से शामली डिपो की आय सिर्फ 80-90 हजार रुपये प्रतिदिन की सिमट गई थी। एक जूून से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शांत हुई, तो एक जून से शनिवार और रविवार रात का कर्फ्यू छोड़कर दिन का कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया। जून माह में दिन का कर्फ्यू खत्म होने के बाद सवारियों का आवागमन बढ़ा है। यूपी रोडवेज की बसो में सवारियां अच्छी खासी निकलने से आय भी बढ़ी है। यूपी रोडवेज की 16 अनुबंधित बसों की दो लाख रुपये प्रतिदिन की आय हुई है। यूपी रोडवेज शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 23 अनुबंधित बसों की प्रतिदिन साढ़े तीन लाख रुपये आय होती थी। कोरोना संक्रमणकाल में सवारियों की कमी के चलते सात अनुबंधित बसों सरेंडर करना पड़ा था। एक जुलाई से सरेंडर की गई अनुबंधित बसों का संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें