शामली। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों की सुख समृद्धि और मंगलकामना के लिए व्रत रखा। बहनों के घर पहुंचकर भाइयों ने तिलक कराया और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट में दिए।
सोमवार को भैयादूज पर बहनों के जाने के लिए भाई सुबह ही निकल पड़े। बहनों ने भैया दूज का व्रत रखा और भाइयों के दर्शन के बाद तिलक किया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। भाइयों ने बहनों को तिलक कराई नेग और उपहार भेंट किए। इस मौके पर भाइयों को भोजन कराकर व्रत खोला। बहनों ने भाइयों को गोला उपहार के रुप में दिया। अविवाहित बहनों ने भाइयों के सुबह के समय तिलक किया। शहर के मुख्य मार्गों पर खील बताशों और मिठाइयों की दुकानें लगाई गई। भैयादूज पर भाइयों ने बहनों के लिए खील-बताशे, मिठाइयों की जमकर खरीदारी गई।
गढ़ीपुख्ता कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाई के लिए व्रत रखा। भाइयों की लंबी आयु की मनोकामना की गई। बहनों ने भाई को माथे पर तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराया। मालैंडी, ताना, पेलखा, भैंसवाल, जंधेड़ी, राझड़, दुल्लाखेड़ी, गढ़ी अबदुल्ला खा, मानकपुर आदि गांव भैयादूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया वही बहनों ने भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।
शामली भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SHAMLI
शामली गांधी गंज में भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SHAMLI
शामली रूई मिल कॉलोनी में भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद में भैयादूज पर भाई को तिलक कर मिठाई खिलाती बहन- फोटो : SHAMLI