फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने ही रची थी सुमित की हत्या का साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन ने ही रची थी सुमित की हत्या का साजिश
विज्ञापन

शामली/कांधला। कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के जंगल में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की बहन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि हत्या की साजिश मृतक की बहन ने ही रची थी। वह उसके दुर्व्यवहार किए जाने से परेशान रहती थी। हत्या करने में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद किया है।
बुधवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 29 अप्रैल को कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के जंगल में 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी शनाख्त सुमित उर्फ तुषार उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी कुराड़ थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा के रुप में हुई थी। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से सर्विलांस और एसओजी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। मृतक के जीजा कुलदीप निवासी गांव अहुलाना थाना गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने इस मामले में मृतक की सगी बहन रितू निवासी पत्नी राकेश निवासी गांव तामड़ी थाना गुहाना जनपद सोनीपत, रोहित उर्फ छोटू निवासी गांव हलालपुर थाना छपरौली जनपद बागपत और प्रवेश उर्फ कोली निवासी सरुरपुर जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो आरोपी आकाश और परिषद निवासी गांव सरूरपुर जिला बागपत अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पांच लाख में किया था हत्या कराने का सौदा
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि मृतक अपनी सगी बहन रितू व उसके बच्चों से दुर्व्यवहार करता था, जिसे लेकर रितू खुद को अपमानित महसूस करती थी। अपने भाई सुमित के दुर्व्यवहार से तंग आकर और उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसने हत्या कराने का फैसला किया और पांच लाख रुपये में रोहित से सौदा किया। रोहित ने अपने साथियों प्रवेश, आकाश, परिषद के साथ 29 अप्रैल को सुमित को इस्सोपुरटील के जंगल में ले गए और लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें