गांव भैंसवाल में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते आयोजक
- फोटो : SHAMLI
400 मीटर रिले दौड़ में सिसौली की टीम बनी विजेता
शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राजदीप कादियान, ग्राम प्रधान प्रह्लाद व मैंबर सुनील, निखिल पंवार , नीरज, विजित, वैभव, कल्लू, ओमबीर सिंह आदि ने सामूहिक रुप से किया। जिसमें 400 मीटर रिले दौड़ में 60 प्रतिभागियों की विभिन्न टीमों में सिसौली मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान हाथी करौदा, तृतीय स्थान गांव मालेंडी की टीम ने प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बादल, सागर, अंकित, हिमांशु, विषभ, सूर्य, प्रतियोगिता आयोजक राजदीप कादियान, निखिल पंवार, विक्रांत , चैंपियन, नीरज, वैभव, विजित, कल्लू आदि मौजूद रहे।