फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बहावड़ी में पसरा रहा सन्नाटा, गलियां रहीं सूनी

Fri, 13 Mar 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव बहावड़ी में बंद पड़ा आरोपी पक्ष का मकान। संवाद
विज्ञापन
शामली। गांव बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति की हत्या के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा और गलियां सूनी पड़ी रही। लोग अपने कामकाज के लिए ही घर से बाहर निकले, लेकिन रास्ते में रुककर या चलते हुए कोई किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ। पूछने पर इतना ही कहा कि गांव में पहले से ही रंजिश चल रही है। उन्हें इससे ज्यादा कुछ नहीं पता।
विज्ञापन

ये था मामला
गांव बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की की मंगलवार रात जिला बागपत के दोघट स्थित धूम सिंह फार्म हाउस में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। विवेक उर्फ विक्की गांव के युवक की बरात में गए थे। हत्या करने के बाद भागते हुए मौके पर से लोगों ने गांव के एक आरोपी यशवीर उर्फ रजत को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में बबली देवी की तरफ से दोघट थाने पर यशवीर उर्फ रजत, प्रिंस, रजत की मां सुनीता, ताऊ लोकेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

आरोपी पक्ष के घर पर लगे ताले, पशुओं को ले गए रिश्तेदार
शामली। गांव बहावड़ी में करीब 10 साल पहले धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी सविता ही गांव में रह रही थी। मंगलवार रात को विवेक उर्फ विक्की की दोघट में हत्या होने के बाद सविता भी घर से चली गई थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र की बहन घर पर पहुंची और वहां पर बंधे पशु व कुछ सामान लेकर चली गई। इसके बाद से उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

गांव में पुलिस-पीएसी ने डाला डेरा
गांव बहावड़ी में पुलिस-पीएसी बल तैनात किया गया है। पीएसी के जवानों को गांव में ही कैंप करने के लिए कहा गया है। पुलिस भी गांव में गश्त करने के अलावा निगरानी कर रही है। खुफिया टीमों को भी सतर्क किया गया है।
उधर, गांव में प्रधान के चुनाव को लेकर गांव की गलियों में दीवारों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम से त्योहार पर शुभकामना संदेश के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। प्रधान पद के चुनाव को लेकर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें