फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के बीमार होने पर जागा विभाग

Wed, 25 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिल्क शेक पीने से परिवार के सात बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद भी टूट गई । मंगलवार को टीम ने शिवचौक पर पहुंचकर मिल्क शेक बेचने वालों के सैंपल जांच के लिए भरे। 
विज्ञापन

  गौरतलब है कि रविवार रात गोशाला रोड निवासी युवक शहर के शिवचौक से मिल्क शेक खरीदकर ले गया था। उसे पीने की वजह से परिवार के सात बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। सोमवार सुबह सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
  उधर, मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर पीके त्रिपाठी, अभिभीत अधिकारी पवन कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश शिवचौक पर पहुंचे। श्रीप्रकाश ने बताया कि वहां पर मेवाड़ प्रेम के नाम से मिल्क शेक की ठेली लगाने वाले दो लोगों के यहां से सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
  इनमें कैलाश शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा (हाल निवासी दयानंदनगर गली नंबर एक) के यहां से मिल्क बादाम शेक का सैंपल लिया। उदय लाल पुत्र किशन लाल की ठेली से मिल्क काजू शेक का सैंपल लिया गया। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें