फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने शुभम का सम्मान

विज्ञापन
शामली में शुभंम कुमार को सम्मानित करते एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने शुभम का सम्मान
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू के दौरान फेसबुक पर एक घंटे में सर्वाधिक पेंटिंग अपलोड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। इस रिकॉर्ड का हिस्सा शहर की शिव कॉलोनी निवासी शुुभम भी बने थे। लंदन मुख्यालय से सर्टिफिकेट आने पर एसपी सुकीर्ति माधव और भाजपा के पउप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। शुभम ने बताया कि यह रिकॉर्ड 2 मई 2021 को बना था। इंदौर के रिडार्ट फाउंडेशन और आईएआरएफ के भारतीय निदेशक मयंक व्यास व यूएसए में हेड डॉ. महिमा गुप्ता ने यह इवेंट आयोजित किया था। जिसमें दुनियाभर के 797 कलाकारों को चुना गया था। सभी कलाकारों की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पउप्र उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें