जिले में 4778 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 34 बूथों पर 4778 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को 24 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 4050 के लक्ष्य के सापेक्ष 3711 लोगों को टीके लगाए गए। 3386 लोगों को पहली डोज व 385 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 93.11 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 374 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 1150 के लक्ष्य के सापेक्ष 1007 लोगों को टीके लगे। 714 को पहली डोज व 293 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 87.56 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 99 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में कुल 4778 लोगों को टीके लगे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 45 वर्ष से अधिक लोगों को छह बूथों पर और 18 से 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को 10 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।