फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला उच्चप्राथमिक स्कूल में विजय दिवस पर हवन करते शहीद कैप्टन मदनपाल च? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विजय दिवस के उपलक्ष्य में जिले के जसाला गांव निवासी शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनकी वीरता को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश हमेशा उनकी शहादत से प्रेरणा लेता रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे जसाला गांव के कैप्टन मदन पाल सिंह चौहान जूूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में वर्ष 1971 में पाकिस्तान युद्ध में शहीद कैप्टन मदनपाल सिंह चौहान की प्रतिमा के समक्ष हवन आयोजित किया। शहीद के भतीजे डॉ. जनेश्वर चौहान, मधुसुधन चौहान, कुशांक चौहान, चरण सिंह चौहान आदि आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षकों और बच्चों ने शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान के पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी शौर्य और वीरता की प्रशंसा की।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से गोशाला रोड स्थित बड़ियाल में कांग्रेस कैप कार्यालय में विजय दिवस के मौके पर शहीद भारतीय जवानों और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने जसाला गांव में शहीद मदन पाल सिंह चौहान के परिवार के सदस्य मधुसुदन को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जिला सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र कांबोज, श्याम लाल शर्मा, प्रदीप राठी, वीरपाल धीरज उपाध्याय, लोकेश कटारिया, जुबैद खानल, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें