झिंझाना (शामली) भारत फाइनेंस इंडिया लिमिटेड ऊन के मैनेजर द्वारा दो सहायक मैनेजरों पर 34 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूनिट मैनेजर ऊन निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कम्पनी इन्सइंड बैंक की स्वामित्व वाली कम्पनी है। उनके दो कर्मचारी शिवम पुत्र नरेश निवासी रमाला बागपत व संकित पुत्र नरेश गांव शबगा बागपत जो संगम मैनेजर किस्तों का कलेक्शन करने के पद पर तैनात थे। उन्होंने ऋण लेने वाली महिलाओं से किस्तों के नाम पर रुपये लिए और उनको हड़प लिए।
प्रारंभिक जांच में महिलाओं ने शिवम द्वारा 2783413 लाख रुपये और संकित द्वारा छह लाख रुपये लेकर हड़प कर दिए। आरोप है कि जब दोनों से रुपयों को लेकर बातचीत की तो दोनों ने स्वीकार किया, लेकिन रुपया देने पर टाल मटोल करने लगे ओर कुछ दिन बाद बिना बताए शिवम व संकित ब्रांच से भाग गए। जब फोन पर संपर्क किया तो रुपये देने से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।