शामली। दीपावली के त्योहार के स्वागत में पटाखा बाजार सजने लगे हैं। वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा 72 दुकानदारों को अनुमति दी गई है।
वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी प्रशासन द्वारा वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। पटाखा बाजार लगाने के लिए इस बार सोमवार शाम तक 72 लोगों ने आवेदन किया था। देर शाम तक अग्निशमन विभाग द्वारा 72 दुकानदारों को इसकी अनुमति दे दी। इसके अलावा थानाभवन में छह दुकानदारों, जलालाबाद में एक, झिंझाना में सात, कांधला में छह दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है।
वहीं, फायर स्टेशन ऑफिसर सुरेश पाल ढाका ने बताया कि जिले में दो बड़ी गाड़ी शामली और कैराना में लगाई गई है। इसके अलावा एक छोटी गाड़ी वीवी इंटर कॉलेज में रहेगी, जबकि एक छोटी गाड़ी झिंझाना में लगाई गई है। दीपावली के मद्देनजर चौकसी बरती जा रही है।