फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और बागपत के निशानेबाज छाए

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में प्रथम शहीद नायक नबाब सिंह, प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निशानेबाजों के दबदबा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को लिलौन में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन एयर पिस्टल सीनियर वर्ग स्पर्धा में हरियाणा के पीयूष पंवार, एयर रायफल पीप साइट स्पर्धा में सीनियर वर्ग में हरियाणा के अजय कुमार, मुजफ्फरनगर की सीनियर वमेन स्पर्धा में नेहा तोमर, एयर पिस्टल एनआर सब जूनियर वर्ग में बड़ौत के वरुण दीक्षित, वंश चिकारा, एयर पिस्टल जूनियर आईएसएस स्पर्धा में मंसूूूूूूरी क्लब लिलौन के अंकुश मलिक, अभिषेक मलिक बढ़त बनाए रहे हैं। बुधवार शाम चार बजे फाइनल मैच खेले जाएंगे। मौके पर मैच रेफरी नदीम मंसूरी, कपिल शर्मा, अरबाज खान रहे। कोच वाजिद अली, मुकेश चौधरी, अश्वनी, नेहा तोमर, मनीष बालियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें