फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के लिए त्रिवेंद्रम रवाना हुए शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल के लिए त्रिवेंद्रम रवाना हुए शूटर
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की साधना सिंह, साक्षी बालियान, तान्या मलिक केरल के त्रिवेंद्रम में दो फरवरी तक आयोजित होने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम के लिए ट्रायल देने के लिए रवाना हुईं। स्कूल के कोच संदीप नामदेव ने बताया कि 25 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाले इन ट्रायल्स को भारतीय निशानेबाजी संघ द्वारा केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित कराया जा रहा हैं। दिसंबर में 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निशानेबाजों ने ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया था। इस प्रतियोगिता में समस्त भारत से चयनित निशानेबाजों को आमंत्रित किया गया है। ट्रायल्स को क्वालीफाई करने के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम के लिए उनका चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें