फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्स में शोभित बंसल और विज्ञान में चेष्टा मित्तल जिला टॉपर्स

Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली के सिलवर बेल्स स्कूल में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही होनहार छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस बार जिले में कॉमर्स वर्ग में शोभित मित्तल और विज्ञान वर्ग में चेष्टा ने कामयाबी की उड़ान भरी। विज्ञान वर्ग में ऋषभ जैन ने तीसरे स्थान पर रहकर जिले का मान बढ़ाया। शनिवार को विद्यार्थियों के रिजल्ट को लेकर सुबह से ही धड़कने तेज रही। जिले में सभी साइबर कैफे में विद्यार्थियों की रिजल्ट देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे सीबीएसई का इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होते ही सफल छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सभी स्कूलों का स्टाफ सुबह ही स्कूलों में पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट घोषित होते ही सभी स्कूलों ने अपने-अपने टॉपर्स परीक्षार्थियों की सूची तैयार की। इसके बाद टॉपर्स विद्यार्थियों और उनके परिजनों को फोन करना प्रारंभ किया। अच्छा रिजल्ट देख परीक्षार्थी खुशी से झूमते नजर आए। जनपद में इस बार सिल्वर बेल्स स्कूल शामली से कॉमर्स वर्ग से शोभित बंसल ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान पाया। वहीं, विज्ञान वर्ग में सिल्वर बेल्स स्कूल शामली की चेष्टा मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सिल्वर बेल्स स्कूल के ऋषभ जैन ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में तृतीय स्थान पर रहा। एक बजे तक सभी छात्र-छात्राएं अपने अपने स्कूलों में पहुंच गए। अच्छा रिजल्ट देख सभी खुशी से झूम उठे। वहीं, एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। स्कूलों में ही टॉपर्स बच्चों को परिजनों व स्कूल के प्रधानाचार्यों और चेयरमैनों ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी के चेहरे खिलखिलाते नजर आए। इंटर में लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे शामली। सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जनपद की टॉप टेन की सूची में इस बार 14 की संख्या में आठ लड़कियां और छह लड़के हैैं। शनिवार को सीबीएसई का रिजल्ट घोषित किया गया। जनपद में सभी कॉलेजों से तैयार हुई 14 छात्र-छात्राओं की टॉप टेन की सूची में से लड़कियों का दबदबा रहा। सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉप टेन की बनाई गई 14 छात्र-छात्राओं की सूची में कॉमर्स वर्ग, विज्ञान वर्ग और कला वर्ग में से आठ छात्रा और छ छात्र रहे, जिसमें 10 छात्र-छात्राएं सिल्वर बेल्स स्कूल के रहे। वहीं, दो परीक्षार्थी अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन व दो परीक्षार्थी स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के रहे। कॉमर्स वर्ग में शोभित बंसल टॉपर्स रहा। वहीं, विज्ञान वर्ग में टॉपर्स भी छात्रा चेष्टा बंसल रही। वहीं कला वर्ग में रजत पंवार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें