फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक्मणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित भागवत कथा में रुक्मिणी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक मनोज नोटियाल ने बताया कि जन्म देने वाली मां से बड़ी पालने वाली मां होती है। यह श्रीकृष्ण से सीखो। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को जन्म देवकी ने दिया था, लेकिन उनका पालन पोषण यशोदा ने किया। जब श्रीकृष्ण के सामने देवकी व यशोदा दोनों खड़ी हो गई तो श्रीकृष्ण ने देवकी से कहा कि आपने तो मुझे जन्म दिया है, लेकिन यशोदा माता ने मेरा पालन पोषण किया, इसलिए मेरे ऊपर हक माता यशोदा का है। उधर भागवत कथा में रुक्मिणी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रुक्मिणी के विवाह उत्सव में श्रद्धालु जमकर नाचे। उधर भागवत कथा के आयोजन पर मंदिर परिसर को लाइट, फूल, मालाओं से सजाया गया। इस अवसर पर अनिल कुच्छल, रामोतार, नरेश पुरबालियान संगीतकार, शगुन मित्तल, शिवम गोयल, पंडित विमल नोटियाल, चिरेंद्र वशिष्ठ, वरुण कौशिक, पंडित अमित, पंडित वासु, पवन जैन, दामोदर सैनी, सुधा वर्मा, मंजू, संजू वशिष्ठ, नीरु गोयल, कुसुमलता कौशिक, अनीता वर्मा, राधा, रेखा वर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें