शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज
शामली। जिलेभर के शिवालयों में शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम - बम बोल, हर हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दूध- दही, गंगाजल, बेल पत्रों के साथ भगवान आशुतोष का विधि विधान से जलाभिषेक किया।
मंगलवार को सुबह चार बजे से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के शिव चौक, हनुमान धाम, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार बाईपास स्थित शिव- दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिव मँदिर, गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर, रेलवे रोड सत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिवमूर्ति, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला मुुुरारी वाला कुआं वाला शिवालय, कोतवाली शिव मंदिर, बनखंडी वाला शिवमंदिर, मोहल्ला रेशमी कटरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, करमूखेड़ी बिजलीघर, औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, पीयूष मंदिर, कैैैराना बन महादेव मंदिर, यमुना नदी शिव मंदिर, यमुना नदी बिडौली शिव मंदिर, गाडी वाला चौराहे पर शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। थानाभवन कचौरी वाला मंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के शिवज्योर्तिलिंग को दूध- दही, गंगाजल, शहद से जलाभिषेक किया। भक्तों ने पुष्प अर्पित करके धूप और दीप प्रज्वलित करके विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। हरिद्वार और पुरा महादेव से पैदल और लौटे डाक कांवड़ियों ने शिवालयों में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मागी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने महामृत्युजंय पाठ, हर- हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना शाम तक चलता रहा। शिवालयों में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं के लिए बेलपत्र और फूलों की व्यवस्था कराई
शामली। शिवरात्रि पर इनरव्हील क्लब की ओर से शहर के कैराना रोड पर स्थित गुलजारी वाला शिवालय पर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक - विशेष पूजा अर्चना के लिए बेल पत्र, भांग, अक्खे के पत्ते और फूलों की व्यवस्था कराई गई। क्लब की सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि भगवान आशुतोष के दर्शन और जलाभिषेक के बाद लौटे श्रद्धालुओं को लड्डू और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा पिंकी अग्रवाल, सचिव प्रवीन बंसल, उषा गुप्ता, वीना अग्रवाल, ब्रजलता, रेखा गोयल, संगीता गोयल, सुधा अग्रवाल, बीना गर्ग, अनु सिंघल मौजूूूूद रहीं। कार्यक्रम में शाकंभरी आरती समिति के डाक्टर अनिल कुमार बंसल, सचिन गर्ग, अनुुुुराग जिंदल का सहयोग रहा।
शामली भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये लगी लाइन- फोटो : SHAMLI
शामली हनुमान धाम पर जलाभिषेक करती महिला- फोटो : SHAMLI
शामली शिवरात्री पर सजा शिवचौक- फोटो : SHAMLI
शामली बलभद्र मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI
शामली में भोलेशंकर की झांकी निकालकर ले जाते शिवभक्त- फोटो : SHAMLI
शामली शिव चौक पर कावडियो को देखने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI