शामली। लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में सोमवार को होने वाले महासम्मेलन के लिए रविवार को शिक्षा मित्र रवाना हुए।
जिला संरक्षक सुनील तोमर व ब्लॉक अध्यक्ष डोली मलिक के साथ शामली ब्लॉक के शिक्षामित्र, जिला महामंत्री अनुज शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित चौधरी के साथ थानाभवन ब्लॉक के शिक्षामित्र, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर ऊन ब्लॉक से, कैराना से ब्लॉक अध्यक्ष जिया उल हक और कांधला ब्लॉक अध्यक्ष जगत सिंह मलिक व जिला प्रवक्ता बबीता चौहान के साथ शिक्षा मित्र बसों और ट्रेन के माध्यम से रवाना हुए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि महासम्मेलन में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। लखनऊ मंडल के आसपास के सभी जनपद से शिक्षा मित्र परिवार सहित पहुंचेंगे। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश ठाकुर ने कहा एक लाख से अधिक शिक्षा मित्रों ने अवकाश लिया है।
महासम्मेलन में अपनी एकता शक्ति के माध्यम से शिक्षा मित्र नियमित करने की मांग को बल देंगे। महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जिला महिला प्रभारी मुनेश मलिक महिलाओं का नेतृत्व किया। कुलदीप, संजीव मलिक, राहुल, अय्यूब, साकिर, संजीव मलिक, नविता, अंशु देवी, सतीश, संजीव शर्मा, संगीता आदि मौजूद रहे।