फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली का नामांकन पत्र खरीदा

Fri, 01 Jan 2016 01:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के होने वाले सात जनवरी के मतदान के लिए पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधु शेफाली चौहान के नाम से नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे गए हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू, सरदार  पंजाब सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, कांधला के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, जसाला के पूर्व प्रमुख कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधु शैफाली चौहान के नाम से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो सेट खरीदे हैं। सपा ने  शैफाली चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर रखा है।

दो दिन पूर्व बसपा प्रत्याशी के रूप में संतोष देवी के लिए जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे थे। पीठासीन अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों द्वारा एक जनवरी को नामांकन पत्र डीएम कोर्ट में 10 बजे से लेकर तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। तीन बजे के बाद दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

चार जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन निर्वाचन के लिए शामली सिटी, कैराना, थानाभवन सीओ व थानाभवन, बाबरी, गढ़ीपुख्ता, आदर्श मंडी, शामली थानाप्रभारी, 25 सिपाही, तीन प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया। कलक्ट्रेट से दो सौ मीटर की दूरी पर बैरियर लगाकर नामांकन के दिन भीड़ को रोक दिया जाएगा। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें