फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं ने शौर्य, मुस्लिमों ने काला दिवस मनाया

Mon, 07 Dec 2015 12:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अयोध्या की बरसी पर हिंदू संगठनों ने अखंड रामायण का पाठ किया। वहीं विवादित ढांचा गिराए जाने के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने मोहल्ला पंसारियान में प्रदर्शन करते हुए पुतला फुंका।
विज्ञापन


अयोध्या की बरसी पर हिंदू संगठनों ने रविवार को नगर के शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजित कर शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर प्रवीण कुमार व नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के विरोध में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के जगह-जगह पोस्टर लगाए। पोस्टर में कहीं  हम भूल न जाएं छह दिसंबर 1992, हम ही बाबरी मस्जिद प्रकाशित किया गया था। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने नगर के मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह में दोपहर बारह बजे जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों के नेताओं का पुतला फूंककर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एक धर्मस्थल के इमाम मौलाना यामीन, मौलाना गयूर, हाफिजी सईद, मौलाना कालू, हफीजी नफीस, सलीम अंसारी, इनाम अहमद, हाजी इस्लाम, हाजी सलीम, नसीर अहमद  समेत सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


शौर्य- काला दिवस के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ के जवान शामली स्टेशन पर मुस्तैद रहे। जीआरपी के थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर व हरिद्वार से आने जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग कराई। इस मौके पर प्लेट फार्म, टिकटघर, आरक्षण केंद्र, रेलवे पुलों की चौकसी की। सीओ सिटी ने बताया कि अयोध्या बरसी पर सुरक्षा के मद्देनजर  पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें