कैराना में गौशाला के पास जर्जर बिजली के खंबे से लाइन हटाते लाइनमैन
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कस्बे की गोशाला के पास लगे जर्जर खंभे को विद्युत निगम ने हटवा दिया। उसकी लाइन दूसरे नए खंभे से जोड़ दी है।
कस्बे की गोशाला के पास जर्जर खंभा लगा था। खंभा जमीन के अंदर से पुरी तरह गल कर अलग हो गया था। तारों को भार खंभे के पर होने के कारण एक साइड झुका हुआ था। जिससे कभी भी हादसा हो सकता था। बुधवार को अमर उजाला ने जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को दावत समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके कुछ ही घंटे बाद एसडीओ चतर सिंह के निर्देश पर विद्युत निगम के लाइनमैन अखलाक, तेजा, फारूख, फिरोज व वाहिद ने पुराने जर्जर खंभे से विद्युत लाइन हटाकर दूसरे खंभे पर जोड़ दी। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।