फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर कसे शिकंजा : एसडीएम 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को कोतवाली कैराना पर सब इंस्पेक्टरों की मीटिंग ली। उन्होंने अपराध रजिस्टर नंबर-8 की गहनता के साथ समीक्षा की। 
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर जमा होने वाले शस्त्र लाइसेंसों के बारे में जानकारी ली गई। इनके अलावा मुचलका पाबंद किए गए शरारती तत्वों की सूची भी देखी गई। अधिकारियों ने कहा कि सब इंस्पेक्टरों पर क्षेत्र बंटे होते हैं, इसलिए उन्हें गणमान्य लोगों से अधिक संपर्क में रहना होगा और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी होगी। ऐसे शरारती तत्व, जिनसे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हैं, तो समय रहते उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने कांधला और झिंझाना थानों में भी चुनाव से संबंधित सब इंस्पेक्टरों के साथ मीटिंग की। कोतवाली में मीटिंग के दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर, निरीक्षक अपराध राम भवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें