शामली जनपद के क्षेत्र के गुर्जरपुर गांव की रहने वाली मुस्लिम युवती शानुम ने धर्मांतरण कर शालिनी बनकर हिंदू समुदाय के प्रेमी रूपक से प्रेम-विवाह कर लिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती ने कहा कि वह रूपक के बिना जीवित नहीं कर सकती। जिंदगीभर उसका साथ निभाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
प्रेम विवाह
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल, झिंझाना थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर गांव की शानुम का क्षेत्र के मछरौली गांव के रहने वाले युवक रूपक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
3 of 7
प्रेम विवाह
- फोटो : Amar Ujala
बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। दो दिन पूर्व ही युवती के परिजनों ने युवक का झिंझाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया। हालांकि, बाद में युवक को छुड़ा लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने युवती पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
4 of 7
प्रेम विवाह
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार को युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में ही बयान दिए थे तथा उसी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। भाजपा के जिलामंत्री विवेक प्रेमी ने बताया कि कई नेताओं की मौजूदगी में शानुम ने शालिनी बनकर एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। अब दोनों दिल्ली में हंसी खुशी रह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेम विवाह
- फोटो : Amar Ujala
शालिनी का कहना है कि वह रूपक को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है। जिंदगीभर उसका साथ नहीं छोड़ेगी। रूपक ने भी कहा कि वह मरते दम तक शालिनी का साथ निभाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
प्रेम विवाह
- फोटो : Amar Ujala
झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मुस्लिम युवती ने प्रेमी के पक्ष में ही बयान दिए हैं। दोनों के मंदिर में शादी करने की भी जानकारी मिली है।
शानुम ने कहा कि हमारे पूर्वज भी हिंदू ही थे। हिंदू धर्म से प्रभावित होकर मैंने यह कदम उठाया। साथ जीने-मरने की कसमें खाई है। हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि इस बेटी की हिफाजत करना हम सबका धर्म है। अगर किसी कट्टरपंथी ने इन्हें हानि पहुंचाने की कोशिश की तो पहले हम से टकराना होगा।