फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस सीनियर वर्ग में शामली विजेता

विज्ञापन
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में आयोजित टैबल टैनिस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हिंदू कन्या इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को मंडलीय टेबल टेनिस बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शामली और सब जूनियर वर्ग में सहारनपुर विजयी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाविद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्या डॉक्टर दीपाली गर्ग ने छात्राओं को उत्साह बढ़ाते हुए खेल के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शामली और सब जूनियर वर्ग में सहारनपुर विजयी रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की 23 से लेकर 25 सितंबर तक हरदोई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली से शुगन, प्रिया, भूमि पांडे, सिमरन धीमान, सिमरन उपाध्याय, सहारनपुर अतिरिक्त खिलाड़ी के रुप में निधि शर्मा, सब जूनियर वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की राशि रानी, प्रिया, सहारनपुर से रुही, नायबा, हुदा, अतिरिक्त खिलाड़ी में हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की कनिका का चयन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा शिक्षिका अतुल वर्मा द्वारा किया गया। चयन समिति में अमर पालसिंह, संगीता सरोहा, रेनू शामिल रही। मौके पर मीना, रश्मि, ब्रजपाल सिंह सजीव पंवार, जसराज सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें