फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शादी से किया इंकार तो छात्रा ने जीजा के साथ मिलकर की हत्या की प्लानिंग... अंश पर किया बलकटी से हमला

Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

अंश जैवलिन थ्रो का खिलाड़ी है। वह निक्की से फोन पर बात करता था। छात्रा ने शादी के लिए पूछा तो उसने साफ मना कर दिया। इसलिए उस पर हमला कराया गया। इस मामले में पुलिस ने उत्तम भाटी, राहुल कुमार और छात्रा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अंश पर हमला करने के दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी अंश पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा समेत तीन को गिरफ्तार किया है। शादी करने से इंकार करने पर छात्रा ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर खिलाड़ी की हत्या की प्लानिंग की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। अन्य 6 आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शामली के अटल विहार के रहने वाले उत्तम भाटी, पंसारियान मोहल्ले के राहुल कुमार, मुंडेट गांव की छात्रा को गिरफ्तार किया है। राहुल ने पूछताछ में बताया कि मोहल्ले का मोनू पुत्र अशोक उसका दोस्त है। मोनू की साली निक्की, अंश पुत्र कर्मपाल निवासी मुंडेट कला से मोबाइल फोन पर बातें करती था। छात्रा, अंश से शादी करना चाहती थी, लेकिन अंश ने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर जीजा मोनू व छात्रा ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई ।
 

योजनानुसार पांच फरवरी को मोनू के साथ राहुल और उत्तम तथा मोनू का दोस्त रजत निवासी मोहल्ला पंसारियान थाना कोतवाली शामली, भोला उर्फ शिवांशु निवासी एकता विहार कॉलोनी पानीपत हरियाणा, अतुल उर्फ गोडहेन्ड निवासी अटल विहार शामली व अन्य दो-तीन साथी ऊधम सिंह स्टेडियम के पास धर्मवीर कालोनी के पास खड़े हो गए। 
कुछ देर बाद अंश स्टेडियम से बाहर आया तो सभी ने बलकटी, फरसा व सरियों से अंश पर हमला कर दिया। उसे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। आरोपियों की निशानदेही पर बलकटी बरामद की गई है। एसपी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 

दिल्ली भाग गए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ आरोपी दिल्ली चले गए थे। वहीं से अन्य साथियों से पुलिस की गतिविधियों की जानकारी ले रहे थे। आरोपी मोनू फिजियोथेरेपिस्ट है जबकि अन्य आरोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ही तैयार की थी प्लानिंग
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना से पांच दिन पूर्व ही उन्होंने खिलाड़ी पर हमले की प्लानिंग तैयार की थी। खिलाड़ी स्टेडियम से कब आ रहा, कब जा रहा, इसकी रेकी कर रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें