फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन की भेंट चढ़ा शामली का बर्तन उधोग

विज्ञापन
शामली की एक फैक्ट्री के गोदाम में भरा बर्तनों का स्टॉक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली का बर्तन उद्योग देश भर में मशहूर है। यहां एल्युमिनियम के बने प्रेशर कुकर, बर्तन, भिगोने, आदि बर्तन देश भर में जाते हैं। यूपी के कई जनपदों में तो इनकी सप्लाई होती है। जिले में बर्तन बनाने की करीब 40 छोटी बड़ी इकाइयां हैं, लेकिन लॉकडाउन में ऑर्डर ना मिलने से उद्यमी चिंतित हैं। उनका करोड़ों का माल फैक्टिरियों के गोदामों में पड़ा डंप हो रहा है। जिससे ये उद्योग बेदम होता जा रहा है। अमर उजाला ने बर्तन उद्योग से जुडे उद्यमियों का हाल जाना। पेश है रिपोर्ट-
विज्ञापन

शादी का सीजन गया, अब दीपावली की चिंता
उद्यमियों के अनुसार अप्रैल से जून तक शादियों के साये होने की वजह से बर्तनों की खूब डिमांड होती है लेकिन इस बार लॉकडाउन में ये पूरा सीजन पिट गया। जुलाई से बिक्री तो कम होती है लेकिन दीपावली के लिए मॉल तैयार होना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार हालत देख लग रहा है कि दीपावली पर भी काम नहीं होगा। इसकी चिंता उद्यमियों को सता रही है।
कोट
उनका माल जहां-जहां जाता है, सब जगह दुकानें बंद हैं। माल नहीं बिकेगा तो उनसे कौन लेगा। मार्च में होली से पहले तैयार हुआ माल का स्टॉक अभी तक गोदामों में है, कोई लेने वाला नहीं। करीब पांच लाख का माल स्टॉक में है, ब्याज भी देना पड़ता है, अधिकतर लेबर भी बाहर की थी, जो जा चुकी हैं। फिलहाल अभी राहत की कुछ उम्मीद भी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

विनय गोयल, बर्तन उद्यमी
लॉकडाउन में बाजार बंद हैं। शादियां समारोह टल गए। लाखों का जो तैयार माल था वो भी गोदाम में भरा डंप हो रहा है। कोई ऑर्डर नहीं मिल रहा। फिलहाल के हालात देखकर नहीं लग रहा कि जल्द कोई राहत मिलेगी, ऐसे में उनके खर्चे ज्यों के त्यों हैं जबकि काम बंद है। ऐसे तो कई उद्यमियों के सामने आर्थिक समस्या हो सकती है।
प्रवीण गोयल, बर्तन उद्यमी
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा नुकसान बर्तन उद्योग को हुआ है। पूरा मार्केट बंद है। पार्टियां लॉकडाउन के समय दिया गया ऑर्डर भी नहीं उठा रही, वह भी मजबूरी जता रहे हैं। उद्यमियों का माल में फंसा पैसा डंप हो रहा है। जबकि खर्च ज्यों का त्यों है। सरकार को कुछ सोचना चाहिए।
विज्ञापन

अशोक मित्तल अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें