शामली जनपद में झिंझाना क्षेत्र के गांव रजाकनगर में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही नरेंद्र कुमार(32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नरेंद्र की शादी सात साल पहले मुजफ्फरनगर के बसी गांव निवासी कविता से हुई थी। उनके चार वर्षीय बेटे क्रिश और दो वर्षीय बेटी दीपाली मेरठ में रहते थे। वर्तमान में नरेंद्र की तैनाती दादरी में 112 पुलिस पर थी। वह ताऊ की मृत्यु होने पर पांच दिन पहले गांव आया था और सोमवार को ड्यूटी पर लौटना था।
परिजनों का कहना है कि दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था और घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।