फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: व्यापारी की सुरक्षा में तैनात किए थे दो पुलिसकर्मी, घूमने चले गए राजस्थान, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

Sun, 22 Jun 2025 12:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Crime News: मोबाइल फोन विक्रेता सुमित बंसल को चिट्ठी भेजकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद सुमित को दो सुरक्षाकर्मी दिए गए थे। ये दोनों बिना परमीशन लिए व्यापारी के साथ घूमने चले गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों का बिना अनुमति राजस्थान में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी की सुरक्षा से हटा दिया है। साथ ही एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को सौंपी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल और सुमित बंसल की फव्वारा चौक पर दुकान हैं। पिछले महीने 13 मई की सुबह सुमित ने जब दुकान खोली तो 20 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी पड़ी मिली थी। चार दिन बाद फिर से दुकान में रंगदारी की चिट्ठी मिली थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस मामले में दीपक बंसल को दो सशस्त्र पुलिसकर्मी सागर व कंवरपाल को तैनात किया गया था। एक सप्ताह बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रंगदारी मांगने के आरोप में थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर महताब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन

दो दिन पहले दीपक बंसल राजस्थान के जोधपुर में गए थे। उनके साथ दोनों पुलिसकर्मी भी वर्दी में गए थे। व्यापारी के साथ पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लिखा है खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद जयपुर रवाना, 20 जून शाम चार बजे जोधपुर।
यह वीडियो वायरल होने पर एसपी ने वीडियो वायरल होने पर एसपी रामसेवक गौतम ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापारी की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जिला व प्रदेश से बाहर जाने पर अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने कोई अनुमति नहीं ली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें