फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बिल्ली पर मालिकाना हक को लेकर कांधला थाने में भिड़े दो पक्ष... फिर इस रोचक तरीके से हुआ फैसला

Thu, 26 Dec 2024 12:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दो बहनों ने थाने में आकर तहरीर दी कि उनकी बिल्ली को एक युवक ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने उस युवक को बिल्ली के साथ थाने बुला लिया। 
विज्ञापन
बिल्ली के साथ उसका मालिक औरंगजेब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थाने में एक बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर दो घंटे हंगामा चला। बिल्ली पर अपनी दावेदारी जताकर दो पक्ष पुलिस के सामने ही थाने में उलझ गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बिल्ली का नाम पुकारने को कहा। नाम पुकारते ही बिल्ली औरंगजेब के पास चली गई। पुलिस ने औरंगजेब को ही बिल्ली का असली मालिक मानते हुए उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

 

बुधवार को नगर के मोहल्ला मौलानान निवासी शकील की दो पुत्री तान्या और सोनिया थाने पहुंचीं और तहरीर देकर बताया कि राजस्थान नस्ल की उनकी बिल्ली कई दिन पूर्व गुम हो गई थी। उसे तलाश करने का प्रयास किया मगर पता नहीं लग सका। अब उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि गंगेरु के रहने वाले औरंगजेब ने उनकी बिल्ली चुराई है, बिल्ली उसी के पास है। पुलिस ने औरंगजेब को बिल्ली के साथ थाने बुलवाया। 
 

औरंगजेब मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। औरंगेजब परिवार के साथ थाने पर बिल्ली को लेकर पहुंचा। औरंगजेब ने पुलिस को बिल्ली अपनी बताई। कहा कि वह उसे राजस्थान से लेकर आया था। बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने तान्या और औरंगजेब को बिल्ली का नाम पुकारने को कहा। तय किया गया कि नाम पुकराने पर बिल्ली जिसके पास जाएगी, वह असली मालिक होगा। 
 
विज्ञापन

तान्या ने जो-जो कहकर बिल्ली को पुकाराते हुए अपने पास बुलाया, मगर वह नहीं आई। इसके बाद औरंगजेब ने मैक्स नाम लेते हुए बिल्ली को बुलाया। तुरंत ही बिल्ली उसके पास चली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर औरंगजेब को ही मालिक मानते हुए बिल्ली को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें