फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो बाइक सवारों की मौत, परिजनों का हंगामा... पुलिस को घेरा

Sun, 26 Jan 2025 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कैराना

सार

इससे बाइक सवार रामडा गांव निवासी रहमान और बराला निवासी  मुदस्सिर की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
हादसे के बाद...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की देर रात हरियाणा यूपी सीमा पर कैराना पुल के पास पराली से भरी  ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई।  इससे बाइक सवार रामडा गांव निवासी रहमान और बराला निवासी  मुदस्सिर की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


सनौली पुलिस ने बताया कि रामडा निवासी 29 वर्षीय रहमान और 30 वर्षीय  बराला निवासी मुदस्सिर बाइक पर सवार होकर पानीपत से कैराना पुल के निकट गए थे । हरियाणा की सीमा में पुल के निकट अचानक ही यूपी की ओर से आ रही पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली बाइक पर पलट गई ,जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए । घायलों को आनन फानन में  सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया  जहां पर दोनों की मौत हो गई।  हादसा रात करीब 10:00 बजे हुआ । मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची । और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 उधर,  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा भी किया।  मृतक के परिवार के वकील और अन्य का आरोप था कि सड़क पर नियंत्रित होकर पराली से भरी ट्रॉली आए दिन चल रही हैं मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें