माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल (16) की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जला दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर गंदेवड़ा संगम के पास से अधजला शव बरामद किया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र रोहिला का पुत्र कमल 30 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्त के यहां जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को तलाश करने पर उसकी साइकिल मुंडेट कलां गांव के पास मिली। पिता ने आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
पकड़ा गया हर्ष और मंजीत (मरून जैकेट)। मनजीत की गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में हत्या हुई।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि छात्र कमल के दोस्त मोहल्ले निवासी हर्ष और गांव मुंडेट कलां निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके तीसरे साथी तुषार निवासी दयानंद नगर को तलाश किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंजीत को शक था कि उसकी प्रेमिका की कमल से दोस्ती हो गई है। इसी रंजिश में कमल से मारपीट की गई और सिर दीवार में लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को बाइक पर गंदेवड़ा संगम के पास ले गए। वहां पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। छात्र का मोबाइल फोन भी घटनास्थल के निकट से बरामद हुआ है। पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी।