फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पिता से फोन पर बोला युवक- अब तुझे शांति पड़ जाग्गी... और जंगल में जाकर लगा ली फांसी

Tue, 04 Feb 2025 01:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित बाग में मंगलवार को एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने युवक की शिनाख्त गांव किवाना निवासी सुनील उर्फ़ सोनू (25) के रूप में की। 
विज्ञापन
पिता से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे 709 बी मार्ग नानूपुरी गेट के सामने पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी गांव नानू पुरी के निकट शामली की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग में युवक का शव लटका मिला। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ दर्जनों लोगों के भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त गांव किवाना निवासी पूर्व प्रधान नंदू के बेटे सुनील उर्फ़ सोनू (25) के रूप में की। पुलिस ने सूचना देकर मृतक युवक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। 
परिजनों ने बताया कि सोनू बीती रात से लापता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में 12 फरवरी को बहन की शादी होनी है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें