श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के मुख्य वादी एवं पक्षकार कांधला के रहने वाले आशुतोष पांडे को पाकिस्तान के अज्ञात नंबर से कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पांडे ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा के मुख्य वादी एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे कांधला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके पास पाकिस्तान के नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि मंदिर और शाही मस्जिद ईदगाह के चल रहे विवाद से पीछे हट जाओ। यदि पीछे नहीं हटे तो 19 नवंबर को हाईकोर्ट में तारीख पर ही बम लगाकर उड़ा देंगे। शव का भी पता नहीं लगेगा।
पीड़ित का आरोप है कि बीती जनवरी माह में भी उन्हें पाकिस्तान से धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।