फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Shamli Encounter: 42 मिनट चला एनकाउंटर, 30 राउंड फायरिंग, तीन बदमाश कार में तो एक भागते हुए मारा गया

Tue, 21 Jan 2025 09:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Police Encounter In Shamli: इस मुठभेड़ में घायल हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार इससे पहले ददुआ और ठोकिया समेत कई बड़े एनकाउंटर में शामिल रहे। 
विज्ञापन
मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश अरशद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP STF Encounter Update: शामली में मेरठ एसटीएफ और बदमाशों के बीच करीब 42 मिनट तक एनकाउंटर चला। एसटीएफ एसपी बृजेश ने बताया कि दोनों ओर से 30 से अधिक राउंड फायरिंग की गई।  पुलिस अफसरों का दावा है कि पिछले करीब 16 साल में पश्चिमी युपी की यह सबसे बड़ी मुठभेड़ है। बदमाशों ने 12 पुलिसकर्मियों की टीमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को कार में मार गिराया, जबकि एक बदमाश कुछ दूरी पर ढेर किया। 
विज्ञापन

 

एनकाउंटर में मारा गया बदमाश मनजीत। - फोटो : अमर उजाला
ददुआ, ठोकिया एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर सुनील 
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील पूर्व में पीएसी में कंपनी कमांडर थे। 

 

बदमाशों से बरामद असलहा। - फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले पश्चिमी यूपी में था कग्गा गैंग का आतंक
पश्चिमी यूपी में वर्ष 2010 के दौरान कग्गा गैंग की दहशत थी। गैंग के सदस्य रंगदारी से लेकर अन्य वारदातों को अंजाम देते थे।  खास तौर से गैंग की व्यापारियों में दहशत थी। वर्ष 2011 में कग्गा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय ही इंस्पेक्टर सुनील कुमार एसटीएफ में आए थे। वह ददुआ, ठोकिया समेत कई के एनकाउंटर में शामिल रहे।
विज्ञापन

एसटीएफ पर बदमाशें ने झोंका था फायर
सोमवार की रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली कि शामली के झिंझाना  क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मोके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों ऒर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।

सहरानपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्ग्गा गैंग के सदस्य अरशद गोली लगने से घायल हो गया। मोके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन के रहने वाला सतीश ओर एक अन्य भी गोली लगने के कारण घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम भी मोके पर पहुंचे। बदमाशो के पास से पिस्टल, तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
 
पैरोल पर आया था मनजीत
एसटीएफ के अनुसार, सोनीपत के मनजीत को किसी मामले में आजीवन  कारावास की सजा सुनाई हुई है वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। बाहर आने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब झिंझाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बदमाश थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें