फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सबसे पहले शामली-थानाभवन चीनी मिल चलेगी

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलों को नया गन्ना पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होने की संभावना हो गई है। सबसे पहले शामली-थानाभवन चीनी मिल में तय होगा कि इन दोनों मिलों में सबसे पहले कौन अपना गन्ना पेराई सत्र शुरु करेगी। हालांकि थानाभवन चीनी मिल दो नवंबर काे विधिवत रूप से पूजन अर्चना के साथ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को गन्ना इंडेन की विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद जिले की गन्ना समितियों को जारी कर दिया जाएगा। थाना भवन चीनी मिल 31 अक्तूबर को खरीद केंद्र को अपना इंडेट जारी करेगी। ऊन चीनी मिल आगामी पांच नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू करने की संभावना है।
पिछले साल बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ने अपना पेराई सत्र एक नवंबर और ऊन चीनी मिल ने गत पांच नवंबर और शामली मिल 25 नवंबर को पेराई सत्र चालू किया था। इस साल नए पेराई सत्र के मददेनजर उत्तर प्रदेश शासन जिले की चीनी मिलों को गन्ना खरीद केंद्रो का आवांटन कर चुका है।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि दो नवंबर को थानाभवन चीनी मिल शुरू हो जाएगी। शामली मिल के यूनिट हैंड संजय शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के आखिरी में शामली चीनी मिल का पेराई सत्र चालू हो जाएगा। डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि तीन नवंबर से लेकर पांच नवंबर तक जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र चालू होजाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें