फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को पिलाया जहरीला पदार्थ, पिता ने पड़ोसी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Wed, 03 Dec 2025 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कांधला के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूरा परिवार शादी में गया था। घर पर बेटी अकेली थी, तभी आरोपी युवक घर में घुस आया। जब परिवार घर पहुंचा, तो किशोरी गंभीर हालत में तड़प रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को वह परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था और घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि तभी परिवार की गैरमौजूदगी में पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उसकी अकेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। पीड़ित जब अपने परिवार सहित घर पर आया तो उसकी बेटी बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन आनन-फानन में शामली के निजी अस्पताल में ले गए। किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें