पास में मिला तमंचा, आधार कार्ड, कारतूस का खोखा फंसा मिला
शव के बराबर में 315 बोर का तमंचा, मृतक का आधार कार्ड, और तमंचे में फंसा हुआ कारतूस का खोखा मिला है। इससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
मृतक के दोस्त जोनू ने बताया कि परवेज अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता हाशिम की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हेमंत कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।
एएसपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक पर हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आत्महत्या की संभावना है, लेकिन जांच जारी है और सभी पहलू खंगाले जा रहे हैं।