फायर ब्रिगेड का मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का किया अभ्यास
अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने शुगर मिल में आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। टीम ने आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा, इसका अभ्यास किया।
स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस टीम ने भी संभाला मोर्चा
स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा की टीम ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। वहीं, आपात स्थिति के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी भूमिका का अभ्यास किया।
फायर ब्रिगेड का मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला