-खराब मौसम से शामली चीनी मिल में आ रहे इक्का-दुक्का गन्ने के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। खराब मौसम के चलते अपर दोआब चीनी मिल पिछले दो दिनों से गन्ने के अभाव में नो केन चल रही है। बुधवार को पूरे दिन गन्ना न आने से चीनी मिल बंद रही है। चीनी मिल के अफसरों के मुताबिक गन्ना एकत्र किए जाने के बाद शामली चीनी मिल को चालू किया जाएगा।
जिले की थानाभवन चीनी मिल पिछले माह 14 अप्रैल को अपना पेराई सत्र खत्म करके बंद हो चुकी है। वहीं जिले की दूसरी ऊन चीनी मिल गत 18 अप्रैल को अपना पेराई सत्र खत्म करके बंद हो चुकी है। सिर्फ जिले में एकमात्र शामली चीनी मिल चल रही है। शामली चीनी मिल 96 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। बारिश व खराब मौसम के चलते पिछले दो दिन से नो केन चल रही है। खराब मौसम के चलते शामली चीनी मिल में इक्का-दुक्का वाहन आए हैं। शामली चीनी मिल के एजीएम गन्ना दीपक राणा ने बताया कि मिल के पास चार लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। खराब मौसम के चलते मिल में इकका-दुक्के गन्ने के वाहन आ रहे हैं। चीनी मिल में गन्ना इकट्ठा होने के बाद शामली चीनी मिल को संचालन किया जाएगा। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल बारिश और खराब मौसम के चलते नो केन चल रही है। चीनी मिल गन्ना आने के बाद चालू हो जाएगी। खेतों में गन्ना खड़ा होने के बाद चीनी मिल बंद होगी। दस मई तक शामली चीनी मिल चलेगी।