फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शामली चीनी मिल नोकेन में बीस घंटे बंद, मिल चालू होने में लगा शहर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली चीनी मिल में नोकेन, 20 घंटे से बंद
विज्ञापन

शामली। पिछले तीन दिन तक हुई बूंदाबांदी से 20 घंटे तक शामली चीनी मिल नोकेन में बंद रही। मौसम साफ होने के बाद मिल में अधिक गन्ना आने से शहर में जाम लग गया। जाम लगने से आने जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम में हुए आए बदलाव से सोमवार से लेकर बुधवार तक बूूंदाबांदी होने से शामली चीनी मिल में गन्ना नहीं आने से नोकेन हो गई। बुधवार की शाम सात बजे बाद शामली चीनी मिल बंद हो गई। बृहस्पतिवार को चीनी मिल चलाने के लिए मिल की ओर से किसानों को गन्ने का इंडेंट जारी किया गया, तो दोपहर तीन बजे तक शामली चीनी मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने के वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। गन्ने के वाहनों की लाइनें अग्रसेन पार्क, कोतवाली से हनुुमानधाम रोड, अस्पताल रोड तक लग गई। शामली रेलवे स्टेशन और हनुमान धाम रोड से लेकर अस्पताल रोड आने जाने वाले पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि बूंदाबांदी के चलते शामली चीनी मिल बुधवार की शाम सात बजे नोकेन होगई थी। नोकेन में शामली मिल लगभग 20 घंटे तक रही। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बाद शामली चीनी मिल को चालू किया गया है। उन्होंने बताया कि देर रात तक जाम खत्म हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें