Chandrayaan-3 landing : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। जिसका लाइव प्रसारण देखने के लिए बच्चों में काफी उत्साह है।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग को देखने के लिए शामली के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। बताया गया कि परिषदीय स्कूलों में लाइव प्रसारण की पूरी तैयारी कर ली गई है।
वहीं, लगातार बारिश होने के चलते विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाने की तैयारी में शिक्षक जुटे हुए हैं। हालांकि, छात्रों के साथ गांव के बड़े और बुजुर्गों में भी चंद्रयान-3 को लैंडिंग करते हुए देखने की उत्सुकता बढ़ गई। छात्रों और ग्रामीणों को मोबाइल व टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। सुबह के समय भी स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में बताया गया।
कई स्कूलों में चंद्रायान-3 के मॉडल भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। शिक्षिका राजेश्वरी, पायल और मनोज कुमार ने बताया कि छात्रों को स्कूल में ही चंद्रायान-3 लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था कर दी गई है।